विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी ब्रांडेड शराब, बियर बरामद
देहरादून। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड, अनुराधा पाल के अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम द्वारा बाबास नाम के रेस्तरां में अवैध रूप से चल रहे फर्जी बार में दबिश दी गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी ब्रांडेड शराब, बियर बरामद हुई।
अनिल कुमार , देहरादून को रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला है कि फर्जी बार विगत तीन महीने से चल रहा था, गिरफ्तार अनिल से पूछताछ की जा रही है।
