हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद जी महाराज के बारे में साध्वी कंचन गिरि के द्वारा रोज नए-नए झूठे झूठे और गलत बयान देने के कारण हरिद्वार के एडवोकेट अरुण भदोरिया ने धारा 175(3 )bnss के तहत न्यायालय श्री शैलेंद्र कुमार यादव के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

अपने प्रार्थना पत्र में अरुण भदोरिया एडवोकेट ने निरजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद जी महाराज के बारे में न्यायालय में जानकारी दी है कि उनके द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह करना ,गरीब बच्चों को शिक्षा देना व दिलवाना कई अनाथ बच्चों का भरण पोषण, शिक्षा आदि दिलवाना ,सावन के महीने में 12 से 16 घंटे भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।

अरुण भदौरिया के अनुसार उनकी आस्था आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद जी महाराज के साथ जुड़ी हुई है, अरुण भदौरिया के अनुसार देश-विदेश में श्रद्धालुओं के बीच वे एक सम्मानित संत हैं।
साध्वी कंचन गिरि जो गाजियाबाद के रहने वाली है उनके द्वारा एक सोशल मीडिया में वायरल वीडियो किया गया जिसमें उनके द्वारा भगवान शिवलिंग पर चार-पांच केंचुए का चलना होना देखा जाना और उन्होंने उन केंचुए को शिवलिंग पर चलते हुए कैलाश आनंद गिरि जी के बारे में कहा कि आप पाखंड क्यों मचा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को जानबूझकर एवं दुर्भावना पूर्ण उद्देश्य से साध्वी कंचन गिरि ने अपमानित करते हुए आघात पहुंचाया है ,इस संबंध में न्यायालय द्वारा थाना कनखल से 21 सितंबर 2026 में आख्या मांगी गई है अब न्यायालय में थाना कनखल अपनी आख्या इस संबंध में प्रस्तुत करेंगे उसके बाद न्यायालय आख्या के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
