हरिद्वार ,पथरी
*566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल-गोलियों के साथ नशा तस्कर दबोचा*
नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर, पथरी में बड़ी बरामदगी

एस एस पी, हरिद्वार
चेकिंग के दौरान भागने लगा संदिग्ध, पुलिस ने दबोचा, कब्जे से 566 नशीली दवाएं बरामद
*नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान जारी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड, गांव-कस्बों की ओर जाने वाली चकरोडों एवं हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया।

दौराने चेकिंग मेडिकल स्टोर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं चेकिंग हेतु रोका गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल/गोलियां बरामद हुईं। बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
