हरिद्वार 21 सितम्बर
चन्द्रशेखर भट्ट (रि.आई.ए.एस.) पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों के फेडरेशन ओलम्पिक संघों की मानिटीरिंग कर उनके संवैधानिक संरचनाओं के गठन हेतु बनायी गयी हाई पॉवर कमेटी के सदस्य होकर उत्तराखण्ड प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा विभिन्न फेडरेशन ओलम्पिक संघो की मानिटीरिंग करने हेतु तथा नेशनल स्पोर्टस गर्वनेंस एक्ट 2025 के अंतर्गत संवैधानिक संचनाओं का कार्यान्वयन के लिये आने वाली कठिनाईयों को दूर करने हेतु 20 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया जिसमें दो भारत निर्वाचन आयोग के दो मुख्य चुनाव आयुक्त्त अचल कुमार ज्योति एवं सुनिल अरोरा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के पूर्व चुनाव आयुक्त्तों को सम्मिलित किया गया।
इसी के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य से पूर्व चुनाव आयुक्त्त हरीश चन्द्र जोशी एवं चन्द्रशेखर भट्ट को 20 उच्चस्तरीय समिति का सदस्य नामित होने का गौरव प्राप्त हुआ। चन्द्रशेखर भट्ट(रि.आई.ए.एस.) हरिद्वार जनपद में अपर जिलाधिकारी, लोकसेवा आयोग की स्थापना में अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रथम परीक्षा नियंत्रक, लोकसेवा आयोग सचिव, अपर मेलाधिकारी कुंभ 2010, मुख्य विकास अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर राजकीय सेवा की। इसके अतिरिक्त कार्मिक सचिव, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, आयुक्त्त के भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे तथा छः वर्ष तक राज्य चुनाव आयुक्त्त रहकर, नगर निकाय चुनाव, जिला पंचायत चुनाव में प्रदेश में चन्द्रशेखर भट्ट के ही निर्देशन में शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से कराने का अवसर प्राप्त हुआ और अब चन्द्रशेखर भट्ट को जो सुनहरा अवसर खेल मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति का सदस्य बनाकर मिला है उससे उत्तराखण्ड राज्य का भी गौरव बढ़ा है।
