जितेन्द्र मेहरा, एसपी बागेश्वर
एसपी बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
*2.162 किलोग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

बागेश्वर। उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेंद्र मेहरा के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कपकोट में महादेव पुलिया, गोलना क्षेत्र के पास पदम सिंह टाकुली की तलाशी लेने पर *उसके पास भारी मात्रा में चरस पाई गई,* जिस पर पुलिस टीम द्वारा *एनडीपीएस एक्ट के उसको गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के कब्जे से 2.162 किलोग्राम चरस* बरामद की गयी।

