
हरिद्वार
*‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार’ एवं ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प के साथ निकली जागरूकता रैली*
*• स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, अपितु इसे अपने दैनिक कार्यों में समाहित करने की आवश्यकता है : आचार्य बालकृष्ण*

*• स्वच्छ व स्वस्थ देश से ही समृद्धशाली देश की परिकल्पना साकार हो सकती है : साध्वी देवप्रिया*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार में ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार’ एवं ‘नशामुक्त भारत’ अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य शिरोमणि श्रद्धेय श्री बालकृष्ण जी द्वारा विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छ पर्यावरण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया गया।

इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति साध्वी देवप्रिया जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

इस अवसर पर आचार्य जी ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम को आयोजित करने का लक्ष्य जन-मानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, अपितु इसे अपने दैनिक कार्यों में समाहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए प्रशासन पर निर्भर रहना उचित नहीं है, हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।

