
हरिद्वार। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा सीसीआर स्थित सभागार में कुम्भ मेला की तैयारियों के दृष्टिगत समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई । इस दौरान एसएसपी द्वारा कुम्भ मेला में पुलिस बल की तैनाती योजना, पुलिस ड्यूटी प्रबन्धन, खोया-पाया सैल की स्थापना, पार्किंग स्थल, होल्डिंग ऐरिया, यातायात प्लान, कुम्भ क्षेत्र में प्रभावी अग्निशमन योजना, आपात कालीन योजना, वैकल्पिक योजना, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही, पुलिस विभाग से सम्बन्धित निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही कुम्भ मेला हेतु दूरसंचार विभाग एवं यातायात पुलिस हेतु उपयोगी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं अतिरिक्त मांग की पूर्ति के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श किया गया। कुम्भ मेला में स्थापित होने वाली विभिन्न पुलिस लाइनों एवं अस्थाई थानों में पुलिस कार्मिकों की आवासीय व्यवस्था हेतु टैण्ट, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय आदि आवश्यक मूल-भूत सुविधाएं विकसित करने हेतु प्रचलित कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा समस्त शाखा प्रभारियों के द्वारा अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रचलित शेष कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया।

गोष्ठी में राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार, वंशबहादुर यादव मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुम्भ, वेद प्रकाश भट्ट पुलिस उपाधीक्षक लाइन कुम्भ, उमेश मलिक पुलिस उपाधीक्षक यातायात, हितेश कुमार निरीक्षक यातायात कुम्भ, संजीव कुमार शर्मा प्रतिसार निरीक्षक कुम्भ सहित समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
