हरिद्वार के चंडीघाट पर होने वाले अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश कैबिनेट के मंत्री तथा अन्य कई वीआईपी हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत यूपी कैबिनेट के कई मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन के कई नेता होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक रहेंगे मौजूद।

हरिद्वार में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा, मां के अंतिम दर्शन करने बाद वापस लखनऊ लौटेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।
