हरिद्वार, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकीपैड़ी पर स्नान करने वालो का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही देश के अलग अलग राज्यो से श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी पर माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से सुख सम्रद्धि आती है और पापो से मुक्ति मिलती है। स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किये गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से समस्त मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन 11 ज़ोन और 36 सेक्टर में बांटा गया है।
