नरेश गुप्ता
नई दिल्ली , प्रियंका राहुल के बूते कब तक चलेगी कांग्रेस ,कांग्रेस के अन्य तमाम नेता केवल नेतागिरी तक ही सीमित है, कांग्रेस में भी टिकट हो या पद हो बिना पैसे नसीब नहीं होता । यदि इक्का दुक्का कोई बिना पैसे मिल जाये तो उस नए नवेले नेता जी की किस्मत व उन्हें भाग्यशाली ही कहा जायेगा, एक दूसरे का कुर्ता फाड़ने वाले खुद कांग्रेस में ही कांग्रेसी मौजूद हैं चाहे आप किसी राज्य में भी देख लीजिए कहीं भी कांग्रेसी एकजुट नहीं है।

यही कारण है की बीजेपी आज पूरे देश में हावी है और रहेगी, क्योंकि विपक्ष नाम की कोई चीज हिंदुस्तान में बची ही नहीं है ।
बसपा की मायावती हों या ओवैसी साहब हो अब चंद्रशेखर साहब आए हैं वह हो सबको कमल से प्रेम हैं ,यह बात किसी से छुपी हुई नही रह गई है।
समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नए-नए जुमले सुना रहे हैं, उन्होंने कॉंग्रेस व सपा के गठबंधन में पलीता लगा दिया है , किसकी सह पर पलीता लगाया हैं यह तो उनको ही पता होगा, लेकिन समाजवादी पार्टी से अलग होकर कांग्रेस क्या धान बोयेगी।

अब उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।
बीजेपी अब जल्दी से सत्ता से जाने वाली नहीं है, साम दाम दंड भेद कुछ भी करना पड़े बीजेपी ही सत्ता में रहेगी विपक्ष नाम की कोई चीज इस देश बची ही नही है।
भविष्य में भी कांग्रेस के नेतृत्व में देश में सरकार बनने की कोई सम्भावना दिखाई नही पड़ती है, राहुल गांधी जी आपके जितने भी महामंत्री महासचिव सचिव राज्य प्रभारी हैं उनमें से एक भी ऐसा नहीं है जो कहीं से भी किसी राज्य में भी कांग्रेस को जीत दिलाने की स्थिति में हो,
रही बात उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश में मायावती का तो अब कोई जनाधार रहा ही नहीं है, वह तो बोलने की स्थिति में भी नहीं है, क्योंकि अगर वह जरा सा भी मुँह खोलेंगी तो उनके दरवाजे पर तुरंत ED कुंडी खटखटा देगी, इतनी दौलत मायावती ने एकत्र की हुई है , जो मायावती की ही दुशमन बन गई है।

रही बात समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल यादव व दो-चार अन्य साथियों के बलबूते पर ही चुनाव मैदान में है, मुस्लिम मतदाता जो कांग्रेस को भी जा सकता था वह सीधा अब केवल अगर उसकी समझ में बात आ गई कि यह पूरा चक्र बीजेपी ने मुस्लिम और दलित वोटो को प्राप्त करने के लिए ही रचा रखा है, जिसमें चंद्रशेखर हों या ओवैसी साहब हो दोनों को ही भाजपा का संरक्षण प्राप्त है ,यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है
यह बात भी तय है कि आने वाले चुनाव में सत्ता की चाबी चंद्रशेखर के हाथ में भी हो सकती है, चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश में ठीक-ठाक पोजीशन पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं ,और कांग्रेस की स्थिति इस बार भी बहुत ज्यादा सुद्रढ़ दिखाई नहीं पड़ रही है, इसके लिए उत्तर प्रदेश मे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को खुद ही मेहनत करनी पड़ेगी , टिकट बंटवारे को लेकर भी राहुल और प्रियंका को सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि टिकट बिक्री की परम्परा कांग्रेस में भी पुरानी है।

कॉंग्रेस में छोटे-छोटे पदों के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं , नए नए नेताजी पैसे देते भी हैं , राहुल जी अगर कांग्रेस को जिंदा रखना है तो एक दो खद्दरधारी जो आपके दाएं बाएं घूम रहे हैं, और काना फुंसी करते रहते हैं, इनसे आपको पीछा छुड़ाना होगा ,और नए युवा मेहनती नौजवानों को ही पार्टी में स्थान देकर आगे बढ़ना होगा तभी पार्टी कामयाब हो सकेगी, कुछ कोंग्रेसी नेता बहुत बड़े खिलाड़ी हैं उनके खिलाड़ी पन पर आपकी कितनी निगाहें हैं कितनी नहीं है ये तो आप ही जानते होंगे फिलहाल इस समय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है ।
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राहुल और प्रियंका जी आपको उत्तराखंड में भी मेहनत करनी होगी क्योंकि उत्तराखंड में भी कांग्रेसियों में कलह इस कदर है कि चार-चार खेमों में कांग्रेस उत्तराखंड में बटी हुई हैं।

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा मैडम को ना तो उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति की जानकारी है, और न वे कोंग्रेसियों को एकजुट करने में सक्षम है, बल्कि कांग्रेसियों को टुकड़े-टुकड़े करने में माहिर हैं।
इसका ताजा उदाहरण अभी एक हफ्ता पहले भरे मंच पर कुमारी शैलजा जी के समक्ष ही हरीश रावत जैसे सीनियर दिग्गज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उस समय यशपाल आर्य ने ऐसे झटक दिया था जैसे कोई उनके सामने कोई छोटा सा कार्य करता उनके गले में माला डालने का प्रयास कर रहा हो,

हरीश रावत का केवल यह दोष था कि हरीश रावत यशपाल आर्य को सम्मान देते हुए उनके गले में माला पहनाने का प्रयास कर रहे थे ।और यह प्रयास उन्होंने एक बार नहीं किया चार पांच बार किया और यशपाल आर्य ने चार-पांच बार उनका हाथ झटक दिया मैडम शैलजा ने अपना सर तो पकड़ लिया लेकिन यह एक बार नहीं कहा यशपाल आर्य को की आप यह क्या तमाशा कर रहे हैं।
रावत जी हमारे बड़े और सम्मानित नेता है, इस तरह का व्यवहार शैलजा जी के सामने यशपाल आर्य ने जो किया है हरीश रावत जी के साथ वह आम जनता से और नेताओं से छुपा हुआ नहीं रह गया है, बाद में भले ही , बिखरे हुये रायते को समेटने का प्रयास किया गया हो, एक दूसरे को गले मिलवाने का प्रयास किया गया हो। कॉंग्रेस की यह आपसी कलह उत्तराखंड में बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है,

उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को बदलने के लिए तैयार बैठी है लेकिन वोट किसको दे कांग्रेसी अपनी ही नौटंकी से बाज नही आ रहे है,
एक भी कांग्रेसी हरीश रावत, गणेश गोदयाल के अलावा पूरे उत्तराखंड का भृमण करने को तैय्यार नही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं , केवल वातानुकूलित कक्ष में हवा खाते हैं किसी को जनता के बीच जाने का समय ही नहीं है तो ऐसे में कांग्रेस कैसे सत्ता में वापस आएगी और अगर इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी नहीं की तो उत्तराखंड से कांग्रेस का बोरिया बिस्तर बंधा हुआ समझ लीजिए ।
क्योंकि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी से इस बार जिस कदर जनता नाराज है इससे ज्यादा नाराजगी इससे पहले कभी देखी नहीं गई है ,लेकिन उसके बावजूद भी जानता देख दोनों की तरफ रही है ,को वोट दें तो किसे दें, कांग्रेस की स्थिति यदि चुनाव आने से पूर्व नहीं सुधरी तो फिर से सत्ता बीजेपी के हाथ में ही दिखाई पड़ रही है।
