हरिद्वार । शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है ,की सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ झूठे व तथ्यहीन वीडियो वायरल कर गलत व भ्रामक बाते फैलाई जा रही हैं जिससे दुष्यंत गौतम की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है ।बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर इस वीडियो व ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है ।

