हरिद्वार CSR योजना के अंतर्गत V-Guard कंपनी की सहभागिता से साकार हुई ज्ञान की पाठशाला
पुलिस मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को मिला अध्ययन व प्रतियोगी तैयारी का सशक्त मंच

लाइब्रेरी से बच्चों के शैक्षणिक विकास को मिलेगी नई दिशा और नई उड़ान
आज दिनांक 27.12.2025 को जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार परिसर में नव निर्मित लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर सभी के द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया गया।

यह लाइब्रेरी CSR योजना के अंतर्गत V-Guard कंपनी के सहयोग से निर्मित की गई है। लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ने का अवसर मिल सकेगा।

