पैदल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और पिछले काफी समय से अंकिता भण्डारी न्याय की प्रतीक्षा में है और साथ ही व्यापारियों से आहृवान किया कि अपने प्रतिष्ठान बंद कर अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में सहभागिता निभाएं।

पैदल मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सोहनलाल रतूड़ी और प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के दबाव में सीबीआई जांच को तैयार हुई लेकिन हम यह मांग करते हैं कि यह जांच तभी निष्पक्ष संभव है जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो।

पैदल मार्च को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराकर उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने का काम करें।

