श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार के सारस्वत परिसर में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित, जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज (“पूज्य आचार्यश्री जी”) से सहज शिष्टाचार भेंट हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) आदरणीय श्रीमान आनंद बर्धन जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर अध्यात्म, राष्ट्रोत्थान एवं लोक-कल्याण से जुड़े विषयों पर सारगर्भित संवाद भी हुआ।

