कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा हनी-ट्रैप व रंगदारी गैंग का पर्दाफाश
घटना में प्रयुक्त कार बरामद, कई अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26-01-2026 को वादी मुकदमा श्री दाऊद पुत्र भूरा, निवासी ग्राम मडियान शादी, जिला रामपुर (उ0प्र0) द्वारा कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार अभियुक्ता जौहर उर्फ महक द्वारा फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर गदरपुर बुलाया गया, जहाँ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फर्जी मुकदमे में फँसाने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹40,000 नगद व ₹95,000 ऑनलाइन धोखाधड़ीपूर्वक वसूले गए।
