महाशिवरात्रि के मध्य नजर खाद्य सामग्री में मिलावट न हो खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा देर रात्रि को इब्राहिमपुर पनीर दुकान का किया गया निरीक्षण।
देर रात्रि इब्राहिमपुर स्थित डेरी की दुकान से पनीर एवं दही के लिए गए सैंपल जिन्हें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया।

महाशिवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट न हो इसके लिए सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है दुकानों का निरीक्षण।
हरिद्वार, 10 फरवरी
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की गयी।

उन्होंने यह भी दिलीप जैन के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदाम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान माजा एवं फेंटा कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने जांच हेतु लिए गए तथा निरीक्षण में पायी गयीं अनिमियताओं के संबंध में दोनों स्टोरेज मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

उन्होंने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पंत द्वीप पार्किंग में अस्थाई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस न होने के कारण नोटिस जारी किया गया एक रेस्टोरेंट पर कोल्ड्रिंक्स की 6 एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक्स पाई गई जिसको मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।

