जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दिक्षित के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में शारदीय कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपरांत सभी गंगा घाटों , राष्ट्रीय राजमार्ग नगर क्षेत्र आदि सम्पूर्ण स्थानों पर स्वच्छता अभियान /साफ़ सफाई का बृहद कार्य संचालित किया जाना है जिसमे स्थानीय निकाय, संबंधित विभागों के अतिरिक्त आम नागरिक , स्वयं सेवियो, सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक सभी संगठनों का सहयोग अपेक्षित है ।

जिलाधिकारी मयूर दिक्षित
अनुरोध है के इस संबंध में सभी स्टेकहोल्डर्स नागरिक कर्तव्यों का अनुपालन करते हुए हरिद्वार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में स्वैच्छिक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें ।
