हरिद्वार 23 मार्च 2026। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में उत्कृष्ठ संयोजन एवं व्याख्यानों के लिये ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह् देकर किया सम्मानित पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति भारतीय रेडक्रॉस के सदस्य /ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को उत्कृष्ठ संयोजन एवं विशेष व्याख्यानों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक समर्पित सेवा करता है यह विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है डॉ. नरेश चौधरी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इस प्रकार समय-समय पर सम्मानित किये जाने वाले व्यक्ति को विशेष प्रोत्साहन मिलता है जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित होकर समर्पित सेवा देने के लिये अग्रसर रहता है।
