हरिद्वार, । प्राइड फार्मा कंपनी क़े प्रतिनिधि ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि रमेश मैठाणी ने बताया कि उन्होंने दवाइयों के निर्माण के लिए लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा शिवालिक नगर स्थित अपने कार्यालय बुलाया गया। जहां कुछ दस्तावेजों और रजिस्टर पर उनसे हस्ताक्षर करवाए गए। रमेश मैठाणी ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर देकर पैसे देने की मांग की गयी।
जिस पर उन्होंने कई बार ऑनलाइन पैसे दिए। रमेश मैठाणी ने यह भी आरोप लगाया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान उनसे लाखों रुपये लिए गए। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में अनियमिताएं होने की जानकारी विभाग के अधिकारियों एवं भाजपा प्रतिनिधियों को भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अनिता भारती पर प्रति माह भारी रिशवत खोरी के आरोप है।अनिता भारती इन आरोपों को बेबुनियाद बताती है। जबकी अनिता भारती को जानने वालों के अनुसार उनका निजि खर्चा ही आय से अधिक है।
कांग्रेस नेता कैश खुराना ने कहा कि सरकार और प्रशासन को जिन नंबरों पर रमेश मैठाणी द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उनकी गहरायी से जांच करानी चाहिए। साथ ही लंबे समय से हरिद्वार में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर उनकी संपत्ति की जांच करानी चाहिए। कैश खुराना ने कहा कि यह इकलौता मामला नहीं है। ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय से प्रताड़ित कई अन्य लोग भी जल्द ही सामने आएंगे।
दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मामला स्टेशनरी सामग्री से संबंधित हैं। जिसके संबंध में सभी तथ्य वे शीघ्र सार्वजनिक करेंगी। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और भ्रामक हैं।
अनिता भारती के ऊपर आय से अधिक संपत्ति क़े भी आरोप है।अनीता भारती हरिद्वार में पाँच वर्षों से अधिक से सेवारत बताई जाती है।हरिद्वार में 45 फार्मा इंडस्ट्री है।जिनमे से अधिकांश में सब स्टेण्डर्ड दवाओं का निर्माण होता है।कुछ फैक्ट्रियों में नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन का भी निर्माण होता है।जाहिर है ये सारा काम विभाग के अधिकारियों के आशीर्वाद से ही होता होगा।

ड्रग विभाग के एक कर्मचारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर रिश्वतखोरी की बातों के बारे में जो बताया है।उसके अनुसार यहां छोटा नहीं प्रति माह मोटा खेल होता है।किसी भी इंडस्ट्री की जांच नहीं की जाती है।हो सकता है विभाग को अनिता भारती का काम ज्यादा पसन्द हो इसी लिये उनको काफ़ी लम्बे समय से हरिद्वार में ही सेवा करने का मौका दिया हुआ है।
अनीता भारती की वजह से जल रहा है ,कई गरीबों के घरों का चूल्हा
अनिता भारती को लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है, ये नाम मैडम को उनके चहेते कुछ कलमकारों द्वारा दिया गया है। ये कलमकार दफ़्तर खुलते ही मैडम के दर्शन करने पहुँच जाते है, मैडम भी बहुत उदार ह्रदय वाली है। सभी को चाय नास्ता कराए बिना नही जाने देती।साथ ही जो भी कोइ ग़रीब गुरबा अपना दुखड़ा लेकर मैडम के दरबार मे पहुंच जाएं वो निराश होकर नही जाता।
