नगर मजिस्ट्रेट, कुश्म चौहान की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक
हरिद्वार। जनपद में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं में हो रही एलपीजी गैस की समस्या को दूर करने के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे एलपीजी गैस की समस्या को दूर करने के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपेक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी प्रतिष्ठान पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर ले ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व ही उन्हें पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि सभी लोग आपस में बैठक कर इसका व्यापक प्रसार प्रचार करे ताकि अधिक से अधिक व्यावसायिक लोग पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सके।
