नगर आयुक्त, नंदन कुमार की दो टूक, अवैध अतिक्रमण किया तो कार्यवाही तय
हरिद्वार। नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा घाटों एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां नगर निगम की टीम द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं उपस्थित रहे एवं कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में आगामी कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूआईडीबी, यूपीडीसीसी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ज्वाइंट निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कई शौचालयों की स्थिति जर्जर पाई गई, जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने आवश्यकतानुसार शौचालयों के रिनोवेशन एवं अत्यधिक जर्जर शौचालयों के डिमोलिशन के निर्देश दिए, ताकि आगामी कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस संयुक्त निरीक्षण में नगर निगम की अधिशासी अभियंता रचना पयाल भी उपस्थित रहीं।
अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, अर्जुन चौधरी, समस्त प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे एवं अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।

नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
