मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद दान और पुण्य का एक अलग ही महत्व माना जाता है।

हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। बुद्ध पूर्णिमा को स्नान-दान पर विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से कई यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है।
बाइट-SSP सर (बुद्ध पूर्णिमा स्नान)
बुद्ध पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-आराधना से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं।
