जनपद में 1 से 19 वर्ष तक के 712146 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का है लक्ष्य
कृमि मुक्ति दिवस 07 मई 2026 एवं मॉप-अप दिवस 14 मई 2026 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
हरिद्वार। 07 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जिला सभागार में किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह ने अवगत कराया कि 07 मई 2026 को जनपद हरिद्वार के 01 से 19 आयु वर्ग के लगभग 712146 बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली समस्त स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि 07 मई 2026 को दवा खाने से वंचित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को दिनांक 14 मई 2026 को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए, इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को निर्धारित तिथि को ही दवाई खिलाई जाए, साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के लिए टोल फ्री नंबर 104 एसएमएस,व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक /आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/एएनएम को उपलब्ध कराए।
