खोया था जब मोबाइल, टूट गई थी आस हरिद्वार पुलिस ने फिर से लौटाया विश्वास
152 चेहरों पर सिडकुल पुलिस ने लौटाई मुस्कान

ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है
बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग ₹36 लाख से अधिक आँकी गई है

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार लोगों के खोए हुए फ़ोन लौटाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सिडकुल पुलिस द्वारा प्रभावी करवाई करते हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं

खोए मोबाइल फोन की तलाश में सीईआईआर पोर्टल अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।
पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की।

बरामद मोबाइल में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं।
जो लोग अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, उनके चेहरों पर थाना सिडकुल पुलिस के प्रयासों से फिर से खुशी लौट आई।

