टिहरी। आज पुलिस लाइन चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा सीपीसी (सेंट्रल पुलिस कैंटीन) का नवीनीकरण/सुदृढ़ीकरण किया गया।

एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कैंटीन को और अधिक सुविधाजनक, सुलभ एवं सुव्यवस्थित बनाने पर बल दिया गया, ताकि पुलिस बल एवं उनके परिवारों को आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। इस पहल से पुलिस परिवार में विश्वास एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक लाईन अमित कुमार सहित पुलिस परिवार की महिलाएं एवं अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के कल्याण एवं सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
