हरिद्वार, 7 मई। इवेंट 9 एवं 10 मई को भेल सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किए जा रहे संगम ए स्वाद महोत्सव में लोग खरीददारी करने के साथ लजिज स्ट्रीट फूड, विभिन्न क्षेत्रीय और उत्तराखंड के पांरपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ने बताया कि फेस्टिवल में लजिज व्यंजनों के स्टॉल के साथ फैशन, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों का शॉपिंग बाजार आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव में लाइव म्यूजिक, डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आर्ट एग्जिबिशन और रचनात्मक प्रदर्शनियां भी होंगी। परिवार एवं बच्चों के लिए विशेष एंटरटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मंच भी मिलेगा।
