जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व अन्य भी रहे मौजूद
परेड अनुशासन का है एक महत्वपूर्ण हिस्सा जो सभी के लिए है आवश्यक

प्रशिक्षण ले रहे जवानों के बीच जाकर कैसी चल रही है ट्रेनिंग लिया जयजा
प्रतिदिन परेड का भौतिक निरीक्षण करेंगे जनपद के अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारी
सभी जवानों को बेस्ट कैडेट बनाना रहेगी हमारी प्राथमिकता

जनपद को एक नया वाहन प्राप्त होने पर SSP द्वारा परिवहन शाखा पहुंचकर उसकी पूजा अर्चना के साथ किया गया राज कार्य हेतु किया गया रवाना
आज प्रातः शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे परेड निरीक्षण के बाद नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए सभी को फिट रहने का संदेश देते हुए कहा कि परेड फोर्स का एक अहम अनुशासन का हिस्सा है जो सभी के लिए आवश्यक है ट्रेनिंग ले रहे जवानों की ट्रेनिंग का भौतिक निरीक्षण किया गया सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमें सभी जवानों को बेस्ट कैडेट बनाना है जिसमें सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी/ प्रशिक्षण दे रहे सभी प्रशिक्षक अपना योगदान देंगे, परेड की पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl मोटर परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद को आवंटित एक बोलेरो वाहन की पूजा अर्चना करने के बाद उसे राज कार्य हेतु किया गया रवाना l

