पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडाउन पहुंचे।

लैंसडाउन के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत तथा कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
