देहरादून,
12/05/2026*
नशे की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस को देखते ही फरार हुए तस्कर।
बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी, अभियुक्तों की तलाश जारी।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 11/05/2026 की शाम को एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा जनपद हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जबकि आरोपी पुलिस को आता देखते ही मौके से फरार हो गये। बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” अंकित होना पाया गया।
मौके पर बुलाये गये ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरीश द्वारा जांच उपरांत उक्त दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का बताया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
