जनपद में 15 दिन के भीतर साफ सफाई व्यवस्था धरातल पर दिखनी चाहिए – जिलाधिकारी
15 दिन के भीतर सफाई व्यवस्था न दिखाने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत,जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ की बैठक
हरिद्वार 12 मई 2026

जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत,जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026, भारत में कचरा प्रबंधन के ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं।

1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाले ये नियम, 2016 के पिछले नियमों का स्थान लेंगे। इसका प्राथमिक उद्देश्य पृथक्करण, प्रसंस्करण और सुरक्षित निपटान को अधिक जवाबदेह और डिजिटल बनाना है,जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनाश्चित करेंगे। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में साफ सफाई व्यवस्था शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सफाई व्यवस्था निरंतर बेहतर ढंग से की जाएं तथा घरो से,फैक्ट्रियों से,दुकानों से,होटल ढाबों से,चिकित्सालयों से निकलने वाले कूड़े कचरे एवं ठोस अपशिष्ट के लिए जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा के उचित निस्तारण के लिए बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार करे, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा, ठोस अपशिष्ट/मेडिकल वेस्ट,सेनेटरी नपकिन, डाइपर के उचित निस्तारण हेतु कूड़ा वाहनों में चार तरह के कंटेनर रखने के निर्देश दिए तथा कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करेंगे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।सफाई व्यवस्था शहर से लेकर गांव तक सुनिश्चित की जाए तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि कि जा रही सफाई व्यवस्था का 15 दिन के भीतर धरातल पर इसका असर दिखना चाहिए।जिस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं की जाती है एवं कूड़े कचरे का उचित निस्तारण नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जायेगा।उन्होंने नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम को निर्देश दिए है कि जिन अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरती जाती है एवं कि जा रही सफाई व्यवस्था के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित अधिकारियों को सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
