ज्वालापुर सलेमपुर के मीनाक्षीपुरम में पानी की टंकी के पास लगभग 25’*30′ के क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

ज्वालापुर रावली महदूद में तालाब के सामने लगभग 15’*30′ के क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।
