मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है ।लेकिन तीर्थ नगरी हरिद्वार में आपका यह संकल्प दम तोड़ रहा है ,हरिद्वार में चप्पे चप्पे पर अवैध शराब बिकती है ,यह शराब जायसवाल नाम का एक बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति पूरे शहर में सप्लाई करता है। इसके गैंग में पाँच दर्जन से अधिक शराब सप्लाई करने वाले शामिल है, जिनमे कुछ नाबालिग बच्चे व महिलाएं भी शामिल है।
बिहारी बाबू का जलवा , काला सोना भी सप्लाई करता है
हरिद्वार में चरस की बिक्री भी काफी भारी तादाद में होती है। ये चरस भी बिहारी बाबू ही सप्लाई करता है, हरिद्वार साधु संतों की नगरी है,अधिकांश साधु संत जिनमें से जूना अखाड़े के साधु ज्यादा चिलम का सेवन करते हैं। जिसकी वजह से यहां पर चरस की भी बेहद खपत है।

मुख्यमंत्री जी इस तीर्थ नगरी को इस कारोबार से मुक्ति दिलाये
मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है की तीर्थ नगरी हरिद्वार को अपने संकल्प, नशे से मुक्त राज्य को क्रियान्वित करते हुए ,इस तीर्थ नगरी हरिद्वार को अवैध नशे के कारोबार से मुक्त कराने का कष्ट करें
यूं तो जगजीतपुर ,ज्वालापुर व रायवाला में सरकारी शराब के ठेके खुले हुए हैं। लेकिन इन ठेकों से शराब न लाकर कुछ अधिक दामों पर हरिद्वार में ही शराब मिल जाने की वजह से शराब के शौकीन लोगों को शहर में ही शराब उपलब्ध करा दी जाती है।
सर्वाधिक सप्लाई हरिद्वार थाना क्षेत्र व ज्वालापुर थाना क्षेत्र के साथ ही कनखल थाना क्षेत्र में होती है । इस शराब को सप्लाई करने वाले जहां पुलिस को महीना देते हैं। वहीं शराब के ठेकेदार भी पुलिस वालों को प्रतिमा उपकृत करते रहते हैं।
O
जिसके कारण पुलिस तीर्थ नगरी हरिद्वार में बिकने वाली शराब को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है।सर्वाधिक शराब एक शराब के ठेकेदार की ही तीर्थ नगरी में बिकती है, हरिद्वार के सुभाष घाट,रोड़ी बेलवाला, पंत दीप पार्किंग, ब्रह्म विहार ,रेलवे स्टेशन के सामने ,शिव मूर्ति ,निर्मला छावनी, टीवड़ी के अलावा और कई छेत्रों में खुले आम अवैध शराब बिकती है।
साथ ही कनखल व ज्वालापुर के कड़च , रेलवे स्टेशन के सामने ,आर्य नगर , रानीपुर मोड़ बीकानेर मिठाई वाले के सामने , पुराना इंडस्टिरियल एरिया में शराब आसानी से मिल जाती है , कनखल में कडच , बाल्मीकि बस्ती , लाटो वाली , के अलावा शराब के तमाम अड्डे तीर्थ नगरी में कुकुरमुत्ते की तरह फैले हुए है ।

आपसे अनुरोध है की हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थ स्थान को इस नशे के अवैध कारोबार से मुक्त कराने की कृपा करें, जिससे आपका नशा मुक्त राज्य का संकल्प भी पूरा हो सके । अन्यथा आप हर की पौड़ी, शिव मूर्ति , पोस्ट ऑफिस पर ज्वालापुर में आर्य नगर पर , कनखल में चौक बाज़ार में सरकारी ठेके खुलवा दीजिए जिससे सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी भी होगी ।
क्योंकि हरिद्वार में बिकने वाली शराब , हरिद्वार श्यामपुर रोड की तरफ से आती है, हरियाणा की शराब भी यहां बिकती है। इस शराब को धडल्ले से जायसवाल उर्फ बिहारी बाबू बिकवाता है।
चरस की सप्लाई का भी काफी बड़ा कारोबार इसका है। लेकिन हमारे शहर की पुलिस को शायद इस कारोबार के हरिद्वार में पनपने की शायद जानकारी नही है।अन्यथा हमारी जांबाज पुलिस ऐसा कार्य तीर्थ नगरी में होने ही नही देती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ईमानदारी पर कोई शंका नही है, फिर किसके इशारे पर यह अत्यधिक मुनाफे का कारोबार यहां निर्विघ्न रूप से चल रहा है।
