पिरान कलियर रुड़की
छद्म वेश धारण कर आमजन की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठा रहे 40 बहुरुपिए दबोचे
कलियर शरीफ व आसपास के क्षेत्र में चला सत्यापन अभियान, की गई विस्तृत पूछताछ
धार्मिक स्थलों से ऐसे नकारात्मक तत्वों को हटाने के लिए हर की पैड़ी के बाद कलियर में पुलिस का एक्शन
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत थाना कलियर क्षेत्र में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
आज पिरान कलियर पुलिस ने पिरान कलियर शरीफ क्षेत्रान्तर्गत, दरगाह शरीफ, के आसपास बनी सरायों, रेन बसेरा, टीन शैन जगहों पर सत्यापन अभियान चलाकर ऐसे 40 व्यक्तियों को चिन्हित किया जिनके द्वारा तांत्रिक आदि का छद्म वेश धारण कर आम लोगों (विशेषकर महिलाओं और युवाओं) को भ्रमित किया जा रहा था तथा उनकी व्यक्तिगत/ घरेलू समस्याओं का निदान करने का झूठा भरोसा दिलाकर वित्तीय लाभ कमाया जा रहा था।
चिन्हित किए गए उक्त व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई तथा पुलिस एक्ट में सभी का चालान कर ऐसे तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि धार्मिक भावनाओं का गलत फायदा उठाना यदि प्रकाश में आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
