अल्मोड़ा,
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस नेता यशपाल आर्य अल्मोड़ा पहुंच गए हैं ।

दोनों ही नेताओं ने आज अल्मोड़ा में सभा स्थल पर बन रहे पंडाल व स्टेज का जायजा लिया।

राहुल गांधी 4 तारीख को अल्मोड़ा व पौड़ी जाएंगे वह 5 जून को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेताओं से भी देहरादून में वार्ता कर सकते हैं। और कांग्रेस नेताओं को एक जुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की हिदायत दे सकते हैं।

