तीर्थ नगरी हरिद्वार में प्रेस क्लब कुछ ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हमेशा पट्टाभिषेक कर उनको सम्मानित करता रहता है। जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में कोई उत्तम कार्य किया हो, इस कड़ी में पिछले दिनों एक शराब व्यवसायी का पट्टाभिषेक कर उनको सम्मानित किया गया। यह दुर्लभ चित्र आज ही मुझे कहीं से प्राप्त हुआ है ।
इस चित्र में बीच में जो सज्जन खड़े हुए हैं ।पहले यह सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के यहां बाबू हुआ करते थे। उसके बाद यह रोशनाबाद जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए, वहां पर इनको आबकारी विभाग का बाबू नियुक्त किया गया ।
जहां इन्होंने शराब ठेकेदारों को करोड़ों अरबो रुपए में खेलते हुए देखा तो,यह महोदय उन शराब व्यवसाइयों से इतने प्रभावित हुए के इन्होंने नौकरी छोड़कर VRS ले लिया,और हजूर ने खुद ही शराब का व्यवसाय शुरू कर दिया। धन की तो कोई कमी थी ही नहीं, क्योंकि शराब का कारोबार करने में अच्छी खासी रकम की आवश्यकता होती है,
वर्तमान मे सरकारी ठेका इनके पास श्यामपुर में है। और बड़े अच्छे आदमी हैं, प्रेस क्लब ने इनको शायद इसलिए सम्मानित किया होगा की या तो इन्होंने देश के लिए कोई उच्च कोटि का कार्य किया है।
या फिर राज्य उत्तराखंड के लिए कोई उत्कृष्ट कार्य किया होगा, अगर इन दोनों के लिए भी नहीं किया होगा तो हरिद्वार जनपद के लिए तो कुछ ना कुछ ऐसा कार्य किया ही होगा जिससे इनको प्रेस क्लब में बुलाकर बाकायदा इनको सम्मान किया गया।
यह बहुत अच्छे इंसान है, हो सकता है इन्होंने हरिद्वार में कोई ना कोई ऐसा कार्य जरूर किया है, जिससे प्रेस क्लब को इनको सम्मानित करना पड़ा ,क्योंकि प्रेस क्लब आए दिन उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बुलाकर सम्मानित करता रहता है।
शराब का व्यवसाय करना कोई बुरी बात नहीं है , भाई साहब शराब का व्यवसाय करते हैं ,तो राज्य सरकार को अच्छा खासा राजस्व और सरकार को टैक्स देते हैं। सम्मानित व्यक्तियों में इनकी गिनती होती है। तो सम्मानित व्यक्ति तो है ही इसीलिए इनको प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया होगा, यह महोदय बधाई के पात्र हैं ।
और प्रेस क्लब भी बधाई का पात्र है, भविष्य में भी इसी तरीके के कार्य करने वालों को पुरुस्कृत किया जाता रहना चाहिए। जिससे लोगों को और अधिक अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है ।हमारी तरफ से भी इन शराब व्यवसायी महोदय को बधाई।ये चित्र फेश बुक पर भी था, इस लिए ये कोई विशेष बात नही है,
