अंकिता भंड़ारी मर्डर केश की सीबीआई जांच को लेकर पिछले 15 दिन से उत्तराखंड की जनता सड़कों पर है, और अंकिता मर्डर कांड में कुछ वीआईपीयो का भी नाम आ रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड की राजनीति में भयंकर ठंड के बावजूद गर्मी बनी हुई है।

कल मुख्यमंत्री ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे शब्दों में कह दिया था कि वह अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलेंगे और वह जो चाहेंगे उसके अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद कल ही अंकिता भंडारी के माता-पिता पुष्कर सिंह धामी से मिले और पुष्कर सिंह धामी ने उनसे पूछा कि आप क्या चाहते हैं ।और जैसा आप चाहेंगे राज्य सरकार वैसा ही करेगी अंकिता भंडारी के पिता की माने तो उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है ,और यह जांच किसी सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में ही कराई जाने की मांग की गई है।
जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मान लिया है, ये बात अंकिता भंडारी के पिता के द्वारा कही गई है. खबर की पुष्टि के लिए डी जी इन्फॉर्मेशन तिवारी जी को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा, यदि अंकिता के पिता की बात सही है तो , सीबीआई जांच के लिए पुष्कर सिंह धामी कब तक पत्र लिखते हैं इसका इंतजार राज्य की जनता को रहेगा।
