इस अभियान के तहत सीसीआर (CCR) के निकट तथा समस्त घाटों पर विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 50 से 60 ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जबकि 10 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त तीन ठेलियों को जेसीबी के माध्यम से नष्ट भी किया गया।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा पूर्व से ही उक्त क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, किन्तु लोगों द्वारा बार-बार अतिक्रमण किए जाने के कारण इस बार कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान विभिन्न अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया।

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती Kusum Chauhan, उप नगर आयुक्त श्री Deepak Goswami, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री Sanjay Sharma, सफाई निरीक्षक श्री Arjun Kumar, अतिक्रमण प्रभारी श्री Aditya Teshwar सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रही। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
