जनपद की तीन विकासखण्डों बहादराबाद, नारसन, खानपुर में आयोजित किए गये बहुउद्वेशीय शिविर
आयोजित बहुउद्वेशीय शिविरों में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित दर्ज कराई गयी 68 समस्यायें। जिनमें से 30 का मौके पर किया गया निस्तारण
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणाकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत आयोजित किये जा रहे बहुउद्वेशीय शिविर
विकासखण्ड बहादराबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बहुउद्वेश्य शिविर
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद में आज तीन विकासखण्डों में बहुउद्वेश्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ।

आयोजित बहुउद्वेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 40 शिकायतें दर्ज करायी गयी जिसमें से अधिकांश शिकायते अतिक्रमण, पैमाइश, सिंचाई, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान, राशन कार्ड बनवाने आदि समस्यायें दर्ज कराई गयी। जिसमे से 18 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।
बहुउद्वेश्य शिविर को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे जिसका शुभारंभ आज जनपद के तीन विकासखण्डों से किया गया है। तथा बहुउद्वेश्य शिविर 30 जनवरी तक सभी विकासखण्डों मे आयोेजित किए जायेगें।

जिसमें मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निराकरण ततपरता से हो जो भी योजना संचालित हो रहे उन योजना का लाभ उन्होंन उपलब्ध हो उन्होंने जनपदवासियों से अपेक्षा की है कि आयोजित हो रहे बहुउद्वेश्य शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचे तथा अपनी समस्याओं से अवगत करते हुए सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उसका लाभा उठायें।
इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं में कई महत्वकांक्षी योजनायें संचालित हो रही है तथा उन योजनाओं का लाभ आमजन तक उपलब्ध हों इसी उद्वेश्य से जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कायक्रम आयोजि किए जा रहे है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि आयोजित हो रहे बहुउद्वेश्य शिविरों का सभी अपने क्षेत्रों व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक शिविरों का लाभ उठा सकें।
