हरिद्वार। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल हुए। हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कोर्ट की शरण लेकर सीबीआई जांच की मांग करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या महेंद्र भट्ट सरकार को इतना लाचार बता रहे हैं कि सरकार एक नारी के सम्मान के लिए कुछ नहीं कर सकती।
अगर सरकार ऐसा कहती है तो हम जरूर विचार करेंगे। शिव मूर्ति चौक से हर की पैड़ी तक निकाली गई पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की।
