उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित, तीन बने ‘एम्प्लाय ऑफ़ द मंथ ’

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन के दौरान माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एम्प्लाय ऑफ़ द मंथ के रूप में उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल एवं कांस्टेबल विरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया।
