एक और नया अभियान किया लॉन्च, स्वच्छता के लिए नोडल भी कर दिए तैनात
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 21 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा चमाचम सड़क सफाई अभियान
चमाचम सड़क, सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी की तैनाती
जिलाधिकारी ने चमाचम सड़क सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनपद वासियों से की है सहयोग की अपील
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना के संकल्प को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चमाचम सड़क सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में कल 21 फरवरी, 2026 से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुँचाना है। साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, मण्डी परिषद, गन्ना विकास विभाग, वन विभाग, राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, सिडकुल, छावनी परिषद रुड़की, एचआरडीए, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग (पीएमजीएसवाई), प्रांतीय निर्माण खंड (एनएच), सिंचाई विभाग, गंगनहर निर्माण खंड तथा बीएचईएल हरिद्वार सहित सभी संबंधित विभागों को उनके-उनके कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
