उनकी छवि खराब करने वाले को न्यायालय तक लेकर जाएंगे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम ।
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से एक बार विधायक रह चुके सुरेश राठौड़ व उनकी तथाकथित पत्नी व प्रेमिका के द्वारा आपस में की जा रही बातचीत की ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता को पता चला कि यह बातें बहुत ही निम्न भाषा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम के लिए की गई है ।दुष्यंत गौतम की अपनी एक अलग ही छवि है उन्होंने आज अपना बयान जारी कर कहा है , की जिन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को धब्बा लगाया है उनसे वह न्यायालय में निपटेंगे।
