हरिद्वार ।बजरंग दल की शौर्य यात्रा ज्वालापुर से रोड़ धर्मशाला जा रही थी,यात्रा पर ज्वालापुर में कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पथराव करके भाग गए ।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है की ज्वालापुर में इस यात्रा के ऊपर कुछ मुस्लिम उवको ने पथराव किया और पथराव करने के बाद वह भाग गए ।

पुलिस इन युवकों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक यह युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस तरह का प्रकरण हरिद्वार में पहली बार सामने आया है ।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और इन उपद्रवी युवकों को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता तब तक आर्य नगर चौराहे से हटने के लिए तैयार नहीं है जब तक इस शौर्य यात्रा पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।ज्वालापुर व आर्यनगर पर भारी पुलिस बल तैनात है।
