हरिद्वार के प्राथमिक स्कूल में महिला टीचर ने छोटी छात्राओं से क्लास में झाड़ू लगवाया और उनसे टॉयलेट साफ कराया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अमित कुमार चंद ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों से इस तरह का काम कराना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जैसे ही यह वीडियो स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में खलबली मच गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है और संबंधित स्कूल व अध्यापिका की पहचान की जा रही है।
प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, बच्चों से इस तरह का काम कराना बाल अधिकारों का उल्लंघन है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।एक शिक्षक इस प्रकरण को सफाई अभियान बता रहा है.
