एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने हेलीपैड का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नैनीताल। आज मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा हेलीपैड क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
