चम्पावत। आज जनपद मे नवागत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक को गार्द द्वारा सलामी दी गयी।
पदभार संभालते ही एसपी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त चम्पावत के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनपद पुलिस परिवार की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक को हार्दिक स्वागत एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई।
