हरिद्वार
इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शिव मूर्ति चौक से अपर रोड होते हुए हर की पैड़ी पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने भगवान वाल्मीकि चौक पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व हर की पैड़ी पहुंचकर नए पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया।


कार्यक्रम के दौरान मौजूद हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हरिद्वार विश्व विख्यात कुंभ नगरी देवभूमि में शराब कारोबार सनातन संस्कृति पर कलंक है, उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा जो लोग स्वयं को सनातनी बताते हैं, वे यह कैसे होने दे सकते हैं? वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने गंगाजल को साक्षी मानकर संकल्प लिया है कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाली, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली, किसानों पर अत्याचार करने वाली व लोकतंत्र को कमजोर करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।


