हरिद्वार। कनखल के विष्णु गार्डन में राशन की दुकान चलाने वाला गगन नाम का युवा दुकानदार जब से राशन माफिया योगी के गैंग में शामिल हुआ है तब से हवा में उड़ रहा है, मानो पूरा खाद्य विभाग यह गगन ही चला रहा हो जिला पूर्ति कार्यालय में विजिलेंस की टीम द्वारा पकड़े गए डीएसओ के बारे में कहता फिर रहा है ।

कि मुझे तो पहले से ही पता था कि यहां पर विजिलेंस की टीम छापा मारने वाली है, मैंने कई लोगों को बता भी दिया था, लेकिन किसी ने मेरी बात सुनी नहीं, आजकल साहब की जमानत कराने के लिए राशन विक्रेताओं से पैसे भी एकत्र करने का काम कर रहा है । अपनी दुकान तो यह कभी खोलता ही नहीं है।
अन्य सारे राशन के दुकानदार पिछले एक माह से केवाईसी में लगे हुए हैं, लेकिन इसने केवाईसी इसलिए नहीं की है, क्योंकि इसे किसी को राशन देना ही नहीं है।

कारण इसका यार पूर्ति कार्यालय का एक पूर्ति निरीक्षक है, जिसकी सरपरस्ती में यह राशन की काला बाजारी करता है ,और राशन विक्रेताओं से पैसे भी इकट्ठे करता है। कलाकार इतना है की सुबह ही पहले जिला पूर्ति कार्यालय में एक-दो घंटा बीतता है ,उसके बाद खाद्य गोदाम पर जाकर बैठ जाता है।

जहां इसके चंगू मंगू राशन माफिया यार आ जाते हैं और उनके गले में बाहें डालकर यह अपने को गोदाम का भी मालिक ही समझता है। जबसे इसको राशन की कालाबाजारी का चस्का लगा है,और मोटी रकम आनी शुरू हुई है। सुबह से ही फिट होकर अपने को खाद्य गोदाम व पूर्ति कार्यालय का बादशाह समझ कर राशन दुकानदारों पर रोब ग़ालिब करता फिरता है।
