आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी व 02 अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद
अब तक इस प्रकरण में कुल 04 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
दिनांक 28.12.को कोतवाली रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आपसी फायरिंग की गंभीर घटना घटित हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक मजदूर कार्तिक की मृत्यु हो गई थी।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
दिनांक 29.12.2025 को
मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन पुत्र हरपाल सिंह, निवासी फाजलपुर महरौला, थाना रूद्रपुर को ब्लॉक रोड, रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राइफल बरामद की गई
