केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया , और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा भी की है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है,और हर विभाग को अपनी जिम्मेदारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नई भारतीय न्याय संहिता से जुड़े प्रावधानों को भी आम जनता तक पहुंचाने के लिए अलग से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि लोग नए कानूनों और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकें।
पांच लोगों को दी जाएगी नागरिकता,
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी लोग आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे, जिसे कार्यक्रम का एक अहम क्षण माना जा रहा है।

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के पास है,
